जिले में गहराया महिला टीचर के प्रेम प्रसंग का मामला, ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर जताया विरोध

मधेपुरा में गहराया महिला टीचर के प्रेम प्रसंग का मामला, ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर जताया विरोध 

बिहार के मधेपुरा जिले में ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के एक उर्दू विद्यालय की एक BPSC शिक्षिका का विद्यालय के ही शिक्षक के साथ कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर ग्रामीणों ने हंगाामा किया और विद्यालय में तालाबंदी कर दी।रविवार को शिक्षिका के पति ने उक्त आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। धीरे-धीरे बात फैली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय में तालाबंदी कर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर सड़क जाम कर दिया।


घटना के लगभग दो घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क जाम हटवा कर विद्यालय का ताला खुलवाया गया। जिसके बाद पठन-पाठन बहाल की गई।इधर, शिक्षिका ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके पति कोई काम नहीं करते हैं। स्कूल में आकर बिना वजह बैठे रहते हैं। इसी बात का विरोध करने पर वह बिना वजह झगड़ते रहते हैं। जिससे विद्यालय के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।


शिक्षिका ने कहा कि रविवार को उनके पति ने बिना वजह स्कूल में हंगामा खड़ा किया था। जिस वजह से मानसिक तनाव में आकर दो दिनों की छुट्टी ले ली है। शिक्षिका का कहना है कि अगर मेरे पति मेरे चरित्र पर सवाल खड़े करते हैं, तो उन्हें साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए।

ग्रामीणों ने की शिक्षक-शिक्षिका को विद्यालय से हटाने की मांग

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक-शिक्षिका के बीच प्रेम संबंध रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। जो समाज के लिए बुरा संदेश है। इसी बात का हमलोग विरोध करते हुए शिक्षक व शिक्षिका को इस विद्यालय से हटाने की मांग करते हैं। आरोपित शिक्षक भी पूर्व से शादीशुदा है। शिक्षक स्थानीय है और शिक्षिका दूसरे प्रदेश की निवासी हैं

Previous Post Next Post