अब टिकट स्कैन के बाद ही यात्री प्लेटफार्म पर जा सकेंगे
अब रेलवे प्लेटफॉमों पर टिकट स्कैन करने के बाद ही यात्री प्रवेश कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों की तरह रेलवे जंक्शनों के प्रवेश व निकास द्वार पर स्कैनर लगाए जाएंगे। टिकट पर दर्ज क्यू-आर कोड स्कैन होने पर यात्रियों को जंक्शन पर प्रवेश व निकास करने की अनुमति दी जाएगी।
भारतीय रेलवे बिना टिकट यात्रा पर रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और नए नियमों को लागू कर रहा है। इनमें सबसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन आधारित एंट्री और एग्जिट गेट्स विकसित किया जाना है। दिल्ली व अन्य शहरों के मेट्रो की तर्ज पर जंक्शनों पर ऑटोमेटेड गेट बनाया जाएगा। रेलवे के एनएसजी एक व दो श्रेणी वाले बड़े स्टेशनों पर मेट्रो की तरह एंट्री और एग्जिट गेट लगाया जाएगा। इन गेटों पर डिजिटल स्कैनर होंगे। स्कैनर से केवल वैध टिकट वाले यात्री ही जा सकेंगे।
