सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहेश्वर मध्य विद्यालय कुमारखंड के प्रखंड शिक्षक राजकिशोर प्रसाद यादव की सेवानिवृत्त होने पर स्कूल परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की एचएम संगीता कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर, शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रामविलास कुमार, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भुवन कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल सचिव संजीव कुमार सुमन, प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र, पाग, शॉल, चादर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीईओ श्री भास्कर ने कहा कि हर नौकरी में एक दिन यह समय सबके लिए आता है।
बावजूद आज का यह क्षण अपने एक साथी व सहयोगी एवं योग्य व कर्तव्य परायण शिक्षक को सेवानिवृत्त होने पर विदाई देते हुए असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने सेवाकाल मे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम किए हैं। जिसके लिए वे सदा याद किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष भुवन कुमार ने सेवानिवृत्त शिक्षक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, परिमल कुमार, भीम नारायण मालाकार, संजय कुमार, विमलेश कुमार विमल, जयकुमार यादव, रविंद्र कुमार, सच्चिदानंद यादव, अनिल कुमार, वीणा कुमारी, सुलेखा कुमारी, विकास कुमार, जूही कुमारी, अरविंद कुमार रजक, मनबोध पासवान, कृष्ण मोहन यादव सहित अन्य कई स्कूलों के शिक्षक शिक्षिका व स्कूल प्रधान तथा छात्र छात्राएं मौजूद थे।
