स्कूल परिसर में शिक्षक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

स्कूल परिसर में शिक्षक से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार



डुमरांव थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय रजडीहा मे पदस्थापित शिक्षक जलालुद्दीन अंसारी पर गांव के ही दो युवकों ने स्कूल परिसर मे घुसकर हमला कर दिया। घटना गुरुवार की है, जब शिक्षक विद्यालय में छात्रों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान दो युवक विद्यालय परिसर मे पहुचे और पठन-पाठन कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। शिक्षक द्वारा उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास करने पर दोनो युवक आक्रोशित हो गए और शिक्षक के साथ मारपीट करने लगे। इस घटना के बाद शिक्षक जलालुद्दीन अंसारी का सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों मे भी गंभीर चोटें आईं। घायल शिक्षक ने घटना की लिखित शिकायत डुमरांव थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की रिटायर्ड शिक्षक सुधीर कुमार ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा स्थल पर शिक्षक के साथ मारपीट करना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय ज्ञान और संस्कार का मंदिर होता है, जहां हिंसा की कोई जगह नही है। ऐसी घटनायें समाज के लिए खतरनाक संकेत हैं। उन्होंने प्रशासन से स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

●ऐसी घटनाए समाज के लिए खतरनाक

पहचान रजडीहा गांव निवासी झब्बू तिवारी एवं अरबाज खान के रूप मे हुई है। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Previous Post Next Post