सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मियों की हाजिरी बनेगी

सरकारी स्कूलों में सफाई कर्मियों की हाजिरी बनेगी

शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पर काम होगा : मंत्री

शिक्षामंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तरह सफाई कर्मियों की भी हाजिरी बनेगी। सफाई कर्मियों की सीधी नियुक्ति पर विचार किया जाएगा। यह बात उन्होंने विधान परिषद में डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. नवल किशोर यादव, जीवन कुमार के प्रश्न के जवाब में कही। प्रो. नवल ने कहा- डीईओ और सफाई एजेंसी मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा- एजेंसी की जगह सीधी बहाली की जाए। वहीं, प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा- प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन और 30 वर्ष नौकरी के बाद भी उन्हें वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा। इस पर मंत्री ने कहा कि समीक्षा करके प्रधानाध्यापक को प्रमोशन के साथ ही अनुभव के आधार वेतन दिया जाएगा।



प्रो. नवल किशोर यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह आदि ने शिक्षकों के ट्रांसफर का मुद्दा उठाया। जवाब में शिक्षामंत्री ने कह कहा कि सत्र के बाद ट्रांसफर प्रक्रिया पर काम किया जाएगा। लंबित मामलों, शिकायत सहित अन्य मुद्दों का निस्तारण किया जाएगा। डॉ. मदन मोहन झा के प्रश्न के जवाब में कहा कि बिहार की सभी अकादमी, शोध संस्थान को एकीकृत किया जा रहा है। प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव व अन्य ने मदरसा और संस्कृत विद्यालय के कर्मियों को पांचवें और छठे वेतन

मेदांता अस्पताल में दो बीमारियों का ही इलाज


संजय सिंह ने मेदांता में आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी होने के कारण मेदांता हॉस्पिटल में दो बीमारियों का ही इलाज होता है। 100 बेड गरीब के लिए रिजर्व हैं। अनिल कुमार ने फॉर्मेसी कॉलेजों की मान्यता का मुद्दा उठाया। कहा- 140 कॉलेज एनओसी का इंतजार कर रहे हैं। 4 वर्ष के बाद भी एनओसी नहीं मिल रहा है। जवाब में मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में 5 सरकारी और 87 निजी फॉर्मेसी कॉलेज हैं। 140 कॉलेजों को एनओसी के संबंध में भी समीक्षा की जाएगी।
Previous Post Next Post