बचे शिक्षकों का भी तबादला जल्दः मंत्री
पटना, शिक्षा मंत्री,सुनील कुमार ने कहा कि ढाई लाख शिक्षकों का तबादला हुआ है। इनमें 80 फीसदी संतुष्ट हैं। विषयवार शिक्षक की उपलब्धता के कारण तबादले में सबों को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है। जिनका तबादला अभी नहीं हुआ है, यथासंभव कोशिश होगी कि उनका भी जल्द स्थानांतरण हो जाए। पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों का भी तबादला होगा। शुक्रवार को विधान परिषद में वह प्रो नवल किशोर यादव के सवाल का जवाब दे रहे थे।
डॉ. संजीव कुमार सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि आकस्मिक अवकाश के बीच पड़ने वाले रविवार तथा अन्य निर्धारित अवकाशों की क्षतिपूर्ति अवकाश के रूप में गणना करने को लेकर शिक्षा कोष पोर्टल पर संशोधन
तबादले से सबों को संतुष्ट नहीं किया जा सकता है
किया जाएगा। जीवन कुमार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि स्कूलों की साफ-सफाई के लिए एजेंसी बहाल है। शिकायात मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। सभापति अवधेश नारायण सिंह के सुझाव पर मंत्री ने कहा कि सफाई कर्मियों की बहाली का मामला नीतिगत है और सरकार भविष्य में इस पर विचार करेगी। महेश्वर सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि पांच हजार स्कूलों में पोषण वाटिका का निर्माण होना है। अभी 71 में से 10 में
बेहतर तरीके से काम कर रहा है। डॉ. मदन मोहन झा के सवाल पर बोले, राज्य के सभी भाषायी अकादमियों को एक निदेशालय के नीचे लाया जाएगा। इसके अध्यक्ष की खोज के लिए जल्द ही सर्च कमेटी बनेगी।
प्रो संजय कुमार सिंह के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मदरसा व संस्कृत विद्यालय के कर्मियों को जल्द ही अंतरराशि का भुगतान होगा। कई सवालों में वित्त विभाग का नाम लेने पर नवल यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि वित्त विभाग सौतन की तरह काम कर रहा है। अशोक कुमार के सवाल पर मंत्री ने कहा तबादला के बाद नए प्रधानाध्यापक वित्तीय शक्ति स्वतः प्राप्त हो जाती नासमझी के कारण कुछ प्रधानाध्यापक इसे नहीं समझ पाते हैं। शिक्षकों का भी तबादला जल्दः मंत्री
