एमडीएम की रिपोर्ट हर दिन दोपहर तक भेजे एचएम

एमडीएम की रिपोर्ट हर दिन दोपहर तक भेजें एचएम



मडीएम निदेशालय ने प्रारंभिक स्कूलों मे संचालित एमडीएम की रिपोर्ट दोपहर 4 बजे तक हर हाल में भेजनका निर्देश दिया है। एमडीएम समिति ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन रिपोर्टिंग में हो रही लापरवाही को गंभीरता से लिया है। मध्याहन योजना निदेशक की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कार्य दिवस को दोपहर 4:00 बजे तक सभी स्कूलों की ओर से एमडीएम से संबंधित प्रतिवेदन ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।


पत्र में कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन ई- शिक्षाकोष पर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जिलावार समीक्षा की जाती है। इसम े ं यह सामन े आया है कि स्कूल निर्धारित समय- सीमा तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करते हैं। इसके कारण संबंधित जिलों का समेकित प्रतिवेदन 90 प्रतिशत से कम दर्शाता है। निर्देशों के


ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से भेजी जानी ह ै एमडीएम की रिपोर्ट


बावजूद कई स्कूलों की ओर से रिपोर्ट समय पर अपलोड नही ं की जा रही है। रिपोर्ट एपीआई के माध्यम से केन्द्र सरकार के पोर्टल पर अपने आप स्थानांतरित हो जाता है। कुछ स्कूल रात 12:00 बज े के बाद ई- शिक्षाकोष पर आंकड़ े दर्ज कर रहे हैं। भारत सरकार रात 12:00 बज े के बाद अपडेट की गई रिपोर्ट स्वीकार नहीं कर रही है। जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग की व्यवस्था प्रभावी ढंग से नही ं हो पा रही है। कहा गया है कि जिले मे ं ई-शिक्षाकोष पर प्रतिदिन की रिपोर्ट 90 प्रतिशत से कम चार बज े तक प्राप्त होगा। वहां के डीपीओ एमडीएम, जिला समन्वयक तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड साधन सेवी के मानदेय का भुगतान उस दिन नहीं किया जाएगा।

Previous Post Next Post