अब शिक्षक भी फॉर्मर रजिस्ट्री के पोर्टल पर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

अब शिक्षक भी फॉर्मर रजिस्ट्री के पोर्टल पर करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन



अब शिक्षक भी फॉर्मर रजिस्ट्री के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके लिए शिक्षकों को कही जाने की जरुरत नही है। बल्कि शिक्षकों को यह सुविधा नौ फरवरी को विद्यालय मे ही मिलेगी।


इसके लिए डीएओ संजय कुमार ने पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि जिले के वैसे शिक्षक जिनके पास जमीन है और वे अररिया जिला के निवासी है। वे फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर अनिवार्य रुप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों को कही जाने की  जरुरत नही है। नौ फरवरी को शिक्षक अपने विद्यालय मे ही रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज


कृषि विभाग से उपलब्ध होने वाली योजनाओ का लाभ उठा सकेंगे 


आधार कार्ड, मोबाइल जो आधार से लिंक हो के साथ स्वयं के नाम से जमाबंदी के अभिलेख की छाया प्रति लेकर उपस्थित रहेंगे। कृषि विभाग के सीएससी विद्यालय में आकर आपकी फॉर्मर रजिस्ट्री के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन मे सहयोग करेंगे। फॉर्मर रजिस्ट्री होने से फसल बीमा का लाभ, केसीसी, सहायता अनुदान, फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ सहित कृषि विभाग से उपलब्ध होने वाली योजनाओ का लाभ उठा सकेंग।

Previous Post Next Post