शिक्षक के नाबालिग से छेड़खानी मामले की कमेटी करेगी जांच

शिक्षक के नाबालिग से छेड़खानी मामले की कमेटी करेगी जांच



बसंतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने के दौरान दस साल की

नाबालिग बच्ची के साथ शिक्षक द्वारा की गयी छेड़खानी मामले की जांच कमेटी करेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. बताते चलें कि शनिवार को बच्ची द्वारा शिकायत के बाद परिजनो के अलावे स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था. लोगों ने छेड़खानी करने वाले शिक्षक को पकड़ कर अर्धनग्न करते हुए जूते की माला पहना कर पूरे बाजार मे भी घुमाया था. साथ ही सर का बाल भी मुंडवा दिया था. नाबालिग की मां की शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शिक्षक व हुस्सेपुर गांव में मकान बना कर रहने वाले वीरेंद्र साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया गया है कि पीड़ित बच्ची ने शुक्रवार की रात अपनी मां को सोने के दौरान शनिवार को ट्यूशन नही जाने की बात कही थी। इस बात पर उसकी मां ने कारण जानने की  कोशिश की तो नाबालिक ने बताया कि ट्यूशन के बाद सर मेरे साथ गलत हरकत करते है. यह सिलसिला लगभग 10 दिनो  से चल रहा है. उसके बाद यह बात आसपास व अन्य लोगों को पता चला तो लोग आक्रोशित हो गए और उक्त शिक्षक को पकड़ कर शनिवार की सुबह पुलिस के हवाले कर दिया था


Previous Post Next Post