स्कूल के शिक्षकों का विवाद पहुंचा थाने

स्कूल के शिक्षकों का विवाद पहुंचा थाने 


प्रखंड के इंटरस्तरीय विद्यालय पोठिया और मध्य विद्यालय पोठिया के प्रभारी द्वारा विद्यालय संचालन के दौरान शुक्रवार को आपस में विवाद हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंचने से दोनों विद्यालय मे हंगामा मच गया। बच्चों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। अंत में शिक्षकों का विवाद थाने तक पहुंच गया।ग्रामीणो का आरोप है कि मध्य विद्यालय के 50 हजार की राशि का हिसाब-किताब नही है। इंटरस्तरीय विद्यालय के शिक्षकों ने आरोप लगाया कि मध्य विद्यालय प्रभारी गरिमा गुप्ता ने इंटर विद्यालय के कार्यालय में ताला लगा दिया। जिस कारण ऑफलाइन हाजिरी नही बना पाए। दूसरी ओर मध्य विद्यालय के शिक्षक दो गुटो मे बंट गए। विद्यालय के शिक्षक सभी छात्रों को विद्यालय में छोड़ पदाधिकारियों को कोई सूचना दिए बगैर सन्हौला थाना पहुंचे। जिसमें विद्यालय की पढ़ाई घंटो बाधित रही। मध्य विद्यालय प्रभारी गरिमा गुप्ता ने थाना में विद्यालय के इंटरस्तरीय विद्यालय के शिक्षक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की।

■सन्हौला के पोठिया स्थित इंटरस्तरीय और मध्य विद्यालय का मामला

इस आलोक मे पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक शिक्षक को थाना मे पूछताछ के लिए रखा। शिक्षकों द्वारा थाना परिसर में करीब तीन घंटे तक सुलह करने का प्रयास चलता रहा। अंततः शिक्षिका ने अपना आवेदन वापस लिया, तब मामला शांत हुआ। सन्हौला प्रखंड के प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिन से विद्यालय में सीआरसी के प्रभार को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है। विभाग को बिना सूचना दिए जो शिक्षक विद्यालय छोड़कर थाना पहुंचे हैं, उन्हें स्पष्टीकरण के साथ उसके खिलाफ वरीय पदाधिकारी को अग्रतर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Previous Post Next Post