नये शिक्षकों को पुराने से अधिक मिल रहा है वेतन

नए शिक्षकों को पुराने से अधिक मिल रहा है वेतन

राज्य सरकारी स्कूलों मे पुराने शिक्षकों से अधिक नय े शिक्षकों को वेतन मिल रहा है। 2022 और इसके पहले स्कूलों में नियुक्त कक्षा एक से 12 तक के 40 हजार से अधिक शिक्षकों को 2024 मे बीपीएससी से चयनित शिक्षकों से कम वेतन मिल रहा है। इसमें  सिर्फ 2022 में नियुक्त 25 हजार शिक्षक हैं। वेतन विसंगति दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने कई बैठकों में जिलों को निर्देश दिया है। इसके बाद भी अभी इसमें सुधार नही हो सका है। 6वें चरण के तहत 2022 में प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक बन गए हैं। टीआरई 1 से टीआरई 3 मे चयनित होकर विद्यालय अध्यापक के रूप में योगदान वाले शिक्षकों को वेतन अधिक मिल


रहा है। प्रतिमाह विशिष्ट शिक्षकों से विद्यालय अध्यापकों मूल वेतन में एक से डेढ हजार रुपए का अंतर है, जबकि प्रतिमाह हाथ में मिलने वाले कुल वेतन में दो हजार से चार हजार रुपए तक का अंतर है। बिहार शिक्षक मंच ने शिक्षा विभाग को पत्र लिख कर नय  साल के प्रारंभ मे ही इस वेतन विसंगति दूर करने का आग्रह है, ताकि जनवरी माह का मिलने वाला वेतन में वरीयता के हिसाब से ही वेतन मिले। पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर विद्यालय में शिक्षकों की आपसी वरीयता भी तय कर दी है।

■बीपीएससी से चयनितों को अधिक वेतन मिल रहा

■एक समान कोटि के शिक्षक के वेतन मे 2-4 हजार का अंतर

Previous Post Next Post