स्कूल मे हंगामा के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित
फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, फेना सीताधार से पश्चिम में मध्याह भोजन की गुणवत्ता को लेकर बीते 21 जनवरी के हुए विवाद व हंगामा अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामले की जांच के उपरांत शिक्षा विभाग ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (विशिष्ट) सुनीता कुमारी को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि विद्यालय में परोसे गए मध्यान्ह भोजन को लेकर बच्चों के परिजनो में असंतोष फैल गया था। शिकायत मिलने के बाद कई परिजन विद्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनो ने प्रधानाध्यापिका पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और भोजन की गुणवत्ता पर सवाल खड़ े किए।
■मध्याह भोजन को लेकर प्राथमिक विद्यालय फेना में 21 जनवरी को हुआ था हंगामा
■22 जनवरी को 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर के बाद हुई थी जांच
स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर मामला शांत कराया गया। इसके बाद बीते 22 जनवरी को 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, अररिया द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में मेन्यू का पालन नही होने, स्वच्छता में कमी और भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नही पाए जाने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया
