बेसिक ग्रेड से स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति
नेताजी जी सुभाष स्टेडियम में शुक्रवार को नियोजित शिक्षक संघ
की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक गंगा प्रसाद मुखिया ने की। बैठक मे मुख्य रूप से मांगो के समर्थन में आवाज बुलंद की गयी। मुख्य मांगो में नियोजित शिक्षकों का कालबद्ध प्रोन्नति, बेसिक ग्रेड से स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, प्रधानाध्यापक पद में प्रोन्नति आदि शामिल थे। बैठक के बाद डीईओ संजय कुमार मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मुखिया ने कहा कि यदि अररिया जिले से पत्र जारी नही होता है तो शिक्षक जोरदार तरीके से आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक मे मुख्य रुप से जिला संयोजक गंगा प्रसाद मुखिया के अलावा अजित सिंह, सुनील कुमार यादव, अब्दुल मोबिन, मोबिन, मों तैय्यब आलम, डा अफाक आलम आदि थे।
