1 दिन में बना लेते हैं 30 दिन की हाजिरी

 1 दिन में बना लेते हैं 30 दिन की हाजिरी



भोरे रेफरल अस्पताल का हाल खराब है। मरीज बिना इलाज कराए लौट रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे यह वहां की हाजिरी रजिस्टर कह रही है। आरोप है कि कई कर्मियों को एक-एक सप्ताह तक ड्यूटी से गायब रहने के बावजूद बाद में एक साथ पूरी हाजिरी बना लेने की सुविधा दी जा रही है। इससे नियमित रूप से ड्यूटी करने वाले अन्य कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि अस्पताल की उपस्थिति पंजी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल पंजी में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कई कर्मियों के नाम के सामने कई-कई दिनों तक हाजिरी का कॉलम खाली पड़ा है।


पंजी के अनुसार एक फार्मासिस्ट,



एक एएनएम तथा एक प्रशिक्षु एएनएम की उपस्थिति कई दिनों से नहीं आए है। जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। कर्मियों का कहना है कि इस तरह की मनमानी से अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और मरीजों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।


जांच कराई जाएगी


फार्मासिस्ट तथा प्रशिक्षु एएनएम का प्रशिक्षण समाप्त हो गया है, इसलिए उन लोगों की हाजिरी नहीं बनी है। यदि एएनएम की हाजिरी भी नहीं बनी है तो इसकी जांच करायी जाएगी। रिशु कुमार, प्रभारी चिकित्स  पदाधिकारी

Previous Post Next Post