विद्यालय में खिड़की तोड़कर की चोरी
इमामगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय गुरिया मे गुरुवार की रात चोरों ने खिड़की तोड़कर करीब डेढ़ लाख के प्रोजेक्टर सहित कीमती सामान चोरी कर ली। विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार दास ने बताया कि विद्यालय के दो कक्षाओंं में बच्चों को अध्ययन के लिए प्रोजेक्टर लग हुए थे। चोरी होने की लिखित शिकायत इमामगंज थाने में की गई है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय गुरिया में चोरी होने की लिखित शिकायत मिली है। पुलिस ने जांच के दौरान गुरिया जंगल के किनारे से विद्यालय से चोरी हुई प्रोजेक्टर और उपकरण को बरामद कर थाना लाई है। उन्होंने बताया विद्यालय के बगल के एक घर मे भी मोबाइल की चोरी हुई है। आशंका है कि विद्यालय और घर दोनो में एक ही चोरों का गैंग चोरी।
