बीपीएससी से नियुक्त प्रधान शिक्षकों और एचएम को मिलेगा अंतरवेतन

 बीपीएससी से नियुक्त प्रधान शिक्षकों और एचएम को मिलेगा अंतरवेतन



बीपीएससी द्वारा नियुक्त प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को जल्द ही उनका अंतरवेतन मिलेगा. इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने इस संबंध में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं. डीपीओ स्थापना रजनीश कुमार झा ने कहा है कि जिले में बीपीएससी द्वारा नियुक्त प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के पूर्व में विशिष्ठ शिक्षक के रूप में बकाए अंतरवेतन का भुगतान किया जाना है. इनके बकाये अंतरवेतन भुगतान के लिए संबंधित विवरणी प्राप्त करेंगे. तीन दिनों के अंदर समेकित विवरणी जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्थापना कार्यालय को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे संबंधित प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के बकाये अंतरवेतन भुगतान के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके.

Previous Post Next Post