पढ़ाने की जगह अलाव ताप रहे थे शिक्षक
जिले के अंदर प्रखंड के उच्च विद्यालय का इंटर कॉलेज में शिक्षक बच्चों को पटाने की जगह कैंपस में अलाव जलाकर अलाव जलाकर ताप रहे थे। नामांकन के अपेक्षा बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम थी। इस दौरान डीईओ और राघवेंद्र प्रताप सिंह स्कूल की जांच करने पहुंच गए और जांच करने के दौरान पाया कि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई नहीं कर रहे हैं वह अलाव ताप रहे हैं इसके बाद देव ने प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया है। डीईओ ने कहा है कि 20 दिसम्बर को आपके विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां पाई गई। कुल नामांकन 2402 के विरूद्ध मात्र 898 छात्र व
छात्राओं की उपस्थिति पाये गये जो अत्यंत चिंताजनक है। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक परमात्मा कुमार यादव अनुपस्थित पाये गये। प्रीति कुमारी, रागिनी सिंह, एवं शंकुन्तला कुमारी, शिक्षिका द्वारा लगातार विशेषाअवकाश, आकस्मिक अवकाश एवं रविवार को जोड़कर अपने सुविधानुसार अवकाश का उपभोग किया जा रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन पर आपके द्वारा कोई नियंत्रण नहीं रखा जा रहा है।
महाराजगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शूरवीर के शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर उपाध्याय 16 दिसंबर को निरीक्षक के दौरान स्कूल में पहुंचे थे। निरीक्षण
के दौरान स्कूल के सभी शिक्षक मैदान में बैठकर मोबाइल चला रहे थे। बीईओ इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार, रसूल मियां, जगलाल पंडित, पंचदेव रजक, दीपक कु. प्रसाद, रामबाबू कुमार साह, ओमप्रकाश राय, मनोज कमार पर्वत, पूजा भदौरिया, रामनारायण प्रसाद, शुभम सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ ने अपने स्पष्टीकरण में लिखा है कि दिनांक 16 दिसंबर समय 01:45 बजे अपराहन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक वर्ग कक्ष के बाहर बैठकर मोबाईल चला रहे थे। विद्यालय के किसी भी शिक्षक के पास पाठ-टीका नहीं पाया गया। विद्यालय में एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं पाए गए।
