69 हजार शिक्षकों की मेधा सूची नहीं दे पाया है विभाग

 69 हजार शिक्षकों की मेधा सूची नहीं दे पाया है विभाग



69 हजार शिक्षकों की मेधा सूची शिक्षा विभाग नहीं दे पाया है। फर्जी शिक्षक बहाली मामले की निगरानी जांच में यह मामला सामने आया है। निगरानी जांच 2015 से ही चल रही है। इसमें शिक्षकों के सभी तरह के शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र देने थे। इसके साथ ही मेधा सूची भी देनी थी, जिससे यह पता चल सके कि जिसकी बहाली हुई है, उसका नाम वास्तव में मेधा सूची मैथाकिनाहीं।

शिक्षकों के नियोजन में मेधा सूची में भी फर्जीवाड़ा सामने आया था। जिन अभ्यर्थियों का नाम मेधा सूची में था ही नहीं, उनका भी नियोजन किया गया था। ऐसे में सभी शिक्षकों के फोल्डर में मेधा सूचीकी मांग की गई। इसके लिए दो साल पहले इन शिक्षकों की सूची जिलों को उपलब्ध कराई गई थी। विना मेधा सूची के ही इन शिक्षकों के कागजात निगरानी कोदे दिए गए थे। निगरानी ने मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों के अधिकारियों से इन 69 हजार शिक्षकों की मेधा सूची में आने का साक्ष्य मांगा था। दो साल में उपलब्ध नहीं कराया जा सका। 2006 से 15 की बहाली का यह मामला है, जिसकी मेधा सूचीदेनी है। निगरानी के महानिदेशक के अपर मुख्यसचिवको पत्र लिखने के बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिले के डीईओ और डीपीओ स्थापना को इस पर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है।
Previous Post Next Post