तीन दिनों तक स्कूलों में कक्षा संचालन पर डीएम ने लगाई रोक

 तीन दिनों तक स्कूलों में कक्षा संचालन पर डीएम ने लगाई रोक



जिले में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने सरकारी और निजी स्कूल समेत आंगनबाड़ी केंद्र, प्री स्कूलों में वर्ग 8 तक के संचालन पर 24 दिसंबर तक रोक लगा दी है। वहीं वर्ग 8 के बाद का वर्ग संचालन शीतलहर को देखते हुए सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा। हालांकि मिशन दक्ष और प्री बोर्ड की परीक्षा के लिए संचलित विशेष वर्ग और परीक्षा इससे प्रभावित नहीं होंगी। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच सिर्फ बच्चों को पके हुए भोजन उपलब्ध कराने के लिए खोला जाएगा। डीएम ने निर्देश का अनुपालन डीईओ और डीपीओ आईसीडीएस को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
Previous Post Next Post