हाटे अटैक से शिक्षक की मौत मामले में प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 हाटे अटैक से शिक्षक की मौत मामले में प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज



शेखपुरा स्टेशन रोड स्थित डायट में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक मनोज कुमार की हार्ट अटैक से मौत मामले में मृतक के भाई अजीत कुमार के डायट के प्राचार्य डॉ. सुशांत सौरव पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि शिक्षक के द्वारा दो दिन पहले घटिया और कम खाना देने पर मेस वालों से शिकायत की थी। इसी को लेकर डायट के प्राचार्य ने

मेरे शिक्षक भाई को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया और चार हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने के कारण बुधवार की देर शाम को मेरे भाई को हार्ट अटैक आया जिससे मेरे भाई की मौत हुई है। बताते चलें कि बुधवार की देर रात को शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे सिरारी गांव के शिक्षक मनोज कुमार की मौत हार्ट अटैक से हो गई थी। जिसके बाद शिक्षकों ने डायट भवन जमकर हंगामा किया। रात में ही डायट के प्राचार्य को प्रशिक्षण केंद्र छोड़कर भागना पड़ा।

डायट के प्राचार्य फिलहाल लंबे अवकाश पर चले गये है और डीईओ ने फिलहाल सभी तरह के

प्रशिक्षण पर रोक लगा दी है। वही शेखपुरा पहुंचे बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित बिक्रम ने बताया कि डीईओ से मिले है और प्राचार्य पर विभागीय कार्रवाई चलाने की मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसपी से मिलकर प्राचार्य पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो संघ की जिला इकाई सांकेतिक रुप से एक दिन का हड़ताल करेगी ओर फिर आगे भी आंदोलन किया जायेगा। वही डायट के प्राचार्य ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मेस की जो बात है तो इसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है। pravesh
Previous Post Next Post