विवाद में छात्रा की पिटाई लोगों ने शिक्षक को पीटा

 विवाद में छात्रा की पिटाई लोगों ने शिक्षक को पीटा



कबड्डी विवाद में छात्रा की पिटाई से गुस्साए परिजनों ने शिक्षक की जमकर पिटाई की। पीड़ित शिक्षक भैरव स्थान थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि आवेदन लिखा जा रहा है। बाद में प्राथमिकी दर्ज होगी।

मामला भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नवसृजित उच्च विद्यालय विषहर महिनाथपुर का है। बताया गया कि कुछ बच्चे कबड्डी खेलने गए थे। कैंपस में गिट्टी बालू और छड़ फैला हुआ था। शिक्षक किशन कुमार ने बच्चों को कबड्डी खेलने से मना किया। बच्चे शरारत करने लगे और कबड्डी खेलने फिर कैंपस में भाग गए। शिक्षक हाथ में छड़ी लेकर पीछा किया और शिक्षक की छड़ी नवमी के एक छात्रा को लग गई। कुछ देर बाद

छात्रा बेहोश होने लगी। सूचना उसके अभिभावक को मिली। देखते ही देखते स्कूल कैंपस में भीड़ जमा होने लगा। यह मामला तूल पकड़ने लगा। स्थिति को संभालने के लिए मुखिया प्रतिनिधि मुरारी झा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उनके लौटने के बाद एक बार फिर भीड़ उग्र हो गई और आरोपहैकिकुछ लोगों ने शिक्षक किसन कुमार के साथ मारपीट कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने अनुमंडल पदाधिकारी को सूचना दी। एसडीएम कुमार गौरव के निर्देश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय प्रवीण कुमार पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। बीईओ ने बताया कि शिक्षक किसन कुमार ने शिकायत की है कि कुछ लोग जबरन विद्यालय में घुसकर उनसे मारपीट की।
Previous Post Next Post