56 स्कूलों ने नहीं दी एमडीएम की रिपोर्ट
मध्याह्न भोजन योजना से लाभान्वित बच्चों की संख्या ई-शिक्षाकोष में समय पर दर्ज नहीं करने 56 स्कूलों ने एमडीएम की रिपोर्ट नहीं अपडेट की। इन स्कूलों से शोकॉज किया गया है। इनमें सन्हौला के चार, जगदीशपुर के दो, सुल्तानगंज के नौ, नगर निगम क्षेत्र के एक, गोपालपुर के एक, कहलगांव के छह, सबौर के तीन, नारायणपुर के चार, गोराडीह के दो, बिहपुर के तीन, खरीक के दो, नाथनगर के चार, पीरपैंती के 10 शाहकुंड के पांच विद्यालय हैं। डीपीओ एमडीएम ने इस संबंध में सभी प्रखंडों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है। Pravesh
