शादी से मना करने पर शनिवार को एक शिक्षिका से शिक्षक ने कक्षा में घुसकर मारपीट की। घायल शिक्षिका को अस्पताल लाया गया। शिक्षिका के कान में चोट आई है।
शिक्षिका का आरोप है कि शिक्षक उस पर पिछले एक साल से शादी का दबाव बना रहा था। घर आते-जाते समय रास्ते में छींटाकशी करता था। घटना उदाकिशुनगंज प्रखंड के पिपरा करौती पंचायत स्थित केपीएन प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी शिक्षक शंभू कुमार मिठाई थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया गांव का है। शिक्षिका दरभंगा के लहेरियासराय की है। फरवरी 2024 में टीरआई-2 के तहत सहायक शिक्षक के रूप में विद्यालय में योगदान दिया था। उदाकिशुनगंज में वह किराये के घर में रहती है। स्कूटी से स्कूल आती-जाती है। पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शनिवार को कक्षा में घुसकर उनके साथ मारपीट की। सूचना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने घटना की जानकारी ली। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी शिक्षक स्कूल के कागजातों का बहाना बनाकर उनके आवास पर आता-जाता था। उन्होंने कई बार प्रधानाध्यापक से मौखिक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)