शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, अब भौतिक उपस्थिति से भी मिल सकेगा वेतन
सरकारी स्कूलों में मोबाइल ऐप पर हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग की ओर से राहत भरा निर्देश जारी किया गया है। शिक्षकों की हाजिरी मोबाइल ऐप से हो जाने से कई बार तकनीकी कारणों से हाजिरी नहीं बन पाती और वेतन कट जाता है।
ऐसे शिक्षकों का कटा हुआ वेतन वापस करने और भौतिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान करने को लेकर विभाग ने गाइडलाइन जारी किया है।
प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी जिलों के डीईओ व डीपीओ स्थापना को निर्देश दिया है कि शिक्षकों के नियमानुसार स्पष्टीकरण प्रमाण प्राप्त करते हुए भौतिक उपस्थिति के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लेटलतीफी और बिना अनुमति गायब रहने की आदत पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन उपस्थिति लागू कर दिया गया।
लेखापाल धीरज कुमार ने बताया कि कई शिक्षकों के लेट लतीफी की शिकायत प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक द्वारा की गई है। ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
