किशनगंज के शिक्षक ने खगड़िया में फांसी लगाकर की आत्महत्या, दूसरे कमरे में सो रही थी दूसरी पत्नी
किशनगंज के एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षक 48 वर्षीय रामप्रवेश कुमार ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। वे मूल रूप से खगड़िया जिले के मोरकाही थाना अंतर्गत बछौता वार्ड नंबर आठ के रहने वाले थे। वे किशनगंज जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात थे।
स्वजनों ने बताया कि गुरुवार देर रात वे किशनगंज से घर आए थे। लोगों का कहना है कि खाना खाकर कमरे में सोने चले, पत्नी दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सोई थी। सुबह उठने पर देखा कि रामप्रवेश कुमार पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर लटके हुए हैं। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आ रहे थे।
इधर, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रामप्रवेश की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी किसी कारण से मर गई थी। पहली पत्नी से एक बच्ची है जो बाहर कहीं पढ़ती है। दूसरी पत्नी से भी बच्चे हैं। दूसरी पत्नी अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। हालात सामान्य होने पर विस्तृत जानकारी ली जाएगी कि आखिर रामप्रवेश ने अपने जिंदगी के बारे में इतना खतरनाक फैसला कैसे ले लिया उसके पीछे क्या कारण था।
