भारतीय नागरिक बता इमराना बन गई स्कूल में शिक्षिका

 भारतीय नागरिक बता इमराना बन गई स्कूल में शिक्षिका



भागलपुर : इमराना खानम बन गई इमराना खातून वीजा लेकर पाकिस्तान से 1958 में भारत आई इमराना खानम ने भागलपुर के कजरैली सिमरिया निवासी मुहम्मद इबनुल हसन से निकाह रचाया। इसके बाद इमराना ने दस्तावेजी हेराफेरी कर खुद का आधार कार्ड बनवाया... 3034098483241 मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर यहां वोट भी देने लगीं, उनका इपिक नंबर बीएनएस 4691630 है। खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए वह उर्दू मध्य विद्यालय, बरहपुरा, भागलपुर में शिक्षका बन गई। नाम रख लिया इमराना खातून।

नाम बदलने के कारण ही वह स्पेशल ब्रांच या पुलिस की निगाह से बचती रही। अब एसआइआर के दौरान जब एक-एक मतदाता के दस्तावेज की जांच शुरू हुई तो मामला पकड़ में आया। प्रशासन ने मतदाता सूची से उनका नाम हटाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी तरह एक अन्य पाकिस्तानी महिला फिरदौसिया खानम का नाम हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिरदौसिया को भी पुलिस तलाश नहीं पा रही। दोनों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। साथ ही उन्हें उनके वतन भेजा जाएगा 
Previous Post Next Post