स्कूलों में रैंडम जांच, फोटोग्राफी से वास्तविक स्थिति की मॉनीटरिंग

 स्कूलों में रैंडम जांच, फोटोग्राफी से वास्तविक स्थिति की मॉनीटरिंग



पटना शिक्षा विभाग बिहार के सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी के लिए रैंडम जांच कर रही है। इसके साथ ही सभी प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों में होने वाली गतिविधियों की फोटोग्राफी कराए। इन फोटो को ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे स्कूल की रियल टाइम वास्तविक स्थिति के बारे में पता चलेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सही स्कूलों को विभिन्न लोकेशन से फोटोग्राफी करने को कहा है। इससे स्कूल की वास्तविक गतिविधियों के बारे में पता चलेगा। छात्रों के आने का समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक शैक्षिक कार्य के लिए घंटी निर्धारित की गई है। डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी जिलों के डीईओ, डीपीओ, बीईओ सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह स्कूलों में पढ़ाई के माहौल और अनुशासन बनाने के लिए आवश्यक काम करें। 
Previous Post Next Post