टैब की इंट्री नहीं करने पर एचएम से स्पष्टीकरण
आरा, हिप्र.। ई-शिक्षा कोष में टैब की इंट्री नहीं करने पर जिले के प्राइमरी, मिडिल, हाई व प्लस टू स्कूलों के 833 हेडमास्टर, प्रभारी हेडमास्टर व प्रधान शिक्षक से डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने स्पष्टीकरण मांगा है।
साथ ही सभी हेडमास्टरों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर अपने स्पष्ट मंतव्य के साथ स्पष्टीकरण बीईओ के माध्यम से डीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराया जाये। साथ ही ई-शिक्षा कोष पर टैब की इंट्री का कार्य पूरा करने के लिए कहा है। मालूम हो कि जिले के
सभी प्राइमरी, मिडिल, हाई व प्लस टू स्कूलों को उपलब्ध टैब की ई-शिक्षाकोष पर इंट्री के संबंध में विभिन्न पत्रों के माध्यम से हेडमास्टरों को निदेशित किया गया था। लेकिन, अब तक स्कूलों को उपलब्ध कराये गये टैब की ई-शिक्षा कोष पर इंट्री नहीं की गयी है। डीईओ ने इसे खेदजनक, कार्य के प्रति शिथिलता और लापरवाही बतायी है। आरा के 76, बड़हरा के 49, बिहिया के 20, कोईलवर के 36, उदवंतनगर के 21, शाहपुर के 75, पीरो के 146, सहार के 85, चरपोखरी के 92, तरारी के 55, जगदीशपुर के 81, संदेश के 12, गड़हनी के 11 व अगिआंव के 58 हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा गया
