बीपीएससी को मिला जोड़ीदार, विशिष्टको इंतजार
मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीपीएससी वालों को तो जोड़ीदार मिल रहा मगर विशिष्ट में अधिकांश इंतजार ही करते रह गए हैं। म्यूचुअल स्थानांतरण में सबसे अधिक टीआरई-1 और 2 के शिक्षकों को जिले में मौका मिला है। जिले के 1322 शिक्षकों का म्यूचुअल के तहत स्थानांतरण हुआ है। इसमें ज्यादा शिक्षक बीपीएएसी नियुक्ति वाले हैं।
सबसे कम विशिष्ट शिक्षकों और सहायक शिक्षकों को म्यूचुअल स्थानांतरण में मौका मिला है। जिले में
म्यूचुअल के तहत आवेदन किया है मगर अब भी 50 फीसदी से अधिक शिक्षकों की उम्मीद पूरी नहीं हुई है। विशिष्ट शिक्षकों का कहना कि कहीं हमारे विषय वाले ही नहीं मिल रहे तो कहीं विषय मिल रहे तो उन्हें संबंधित स्कूल में नहीं जाना है। पिछले दो महीने में हमलोगों ने न जाने कितने जोड़ीदार बनाए मगर एक के साथ भी हमारी बात नहीं बनी।
356 की सूची जारी, 60 फीसदी बीपीएससी के शिक्षकः
टीआरई 1 के 522 शिक्षकों को मिला लाभ
जिले में पिछले 15 दिनों में दो चरण में शिक्षकों को म्यूचुअल स्थानांतरण का मौका मिला है। इसमें सबसे अधिक टीआरई एक वाले शिक्षक हैं। म्यूचुअल में सहायक शिक्षक की संख्या महज एक है, जिन्हें इसका लाभ मिला है। विशिष्ट शिक्षकों की संख्या 161 है। टीआरई एक के नियुक्त शिक्षक 522 हैं, जिन्हें जिले में म्यूचुअल स्थानांतरण का लाभ मिला है। टीआरई एक के संप्लीमेंट्री परीक्षा से नियुक्ति वाले में म्यूचुअल का लाभलेने वाले शिक्षकों की संख्या छह है।
