पीटकर छात्र का पैर तोड़ने के विरोध में स्कूल का घेराव

 पीटकर छात्र का पैर तोड़ने के विरोध में स्कूल का घेराव



लहेरी थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरारपुर में एक शिक्षक द्वारा लाठी से पीटकर छात्र का एक पैर तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को आक्रोशित परिजन व मोहल्ले वासियों ने आरोपित शिक्षक को बुलाने की मांग करते स्कूल

का घेराव कर दिया। घंटों घेराव के बाद भी शिक्षक नहीं पहुंचे। ब्रह्मस्थान निवासी प्रकाश रविदास ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया है। पिता ने बताया कि उनका पुत्र

सूरज छठी कक्षा में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को एक शिक्षक ने पुत्र को स्कूल में सफाई करने को कहा। पुत्र क्लास रूम की सफाई कर दिया। बरामदा की सफाई नहीं करने पर पुत्र व दो अन्य छात्रों को लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। पिटाई से उनके पुत्र का एक पैर टूट गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया मारपीट के अलावा जाति सूचक गाली देने का आरोप है। शिकायत को एससीएसटी थाना प्रेषित कर दिया गया। 
Previous Post Next Post