पौधे नहीं लगाने पर 475 एचएम से शोकॉज

 पौधे नहीं लगाने पर 475 एचएम से शोकॉज



एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम के तहत पौधे नही
 लगाने पर डीईओ ने जिले के 475 प्राइमरी, मिडिल, हाई व प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के परियोजना निदेशक के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्कूल को कम से कम 70 पौधे लगाते हुए उनका फोटो इको क्लब डॉट एजुकेशन पर अपलोड करने के लिए हेडमास्टरों को निदेशित किया गया था। पौधे को स्कूल परिसर, सार्वजनक


स्थल, नहर के किनारे या निजी जमीन लगाने थे। डीईओ कार्यालय की ओर से परियोजना निदेशक के पत्र को हेडमास्टरों के पास भेजते हुए बार-बार पोर्टल पर डाटा अपलोड के लिए निर्देश

दिया गया था। इसके बाद भी अब तक 475 स्कूलों की ओर से न तो पौधे लगाने की पुष्टि की गयी और न ही उसका फोटो ही पोर्टल पर अपलोड किया गया। डीईओ ने इसे कार्य में लापरवाही व उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना बतायी है। साथ ही हेडमास्टरों से पूछा गया है कि किस परिस्थिति में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का फोटो अपलोड नहीं किया गया। साथ ही फोटो अपलोड करते हुए स्पष्टीकरण का जवाब कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
Previous Post Next Post