शिक्षकों का बायोमेट्रिक मिलान आज से
पटना। स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा तृतीय में शामिल शिक्षक अभ्यर्थियों का सोमवार से थंब इंप्रेशन लिया जाएगा एवं अन्य बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा। सक्षमता परीक्षा तृतीय में शामिल हुए लगभग 30 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक मिलान किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पहले ही पत्र लिखा है। बायोमेट्रिक मिलान और थंब इंप्रेशन लेने का काम संबंधित जिले के जिला शिक्षा कार्यालय में होगा।
