दस्तावेज की कमी के कारण डीपीओ ने आवेदन लौटाया
ताजपुर के बीईओ द्वारा भेजे गए शिक्षकों के अग्रसारित आवेदनों को मांगे गए दस्तावेज की कमी की वजह से डीपीओ स्थापना ने बीईओ को वापस कर दिया। इसको लेकर डीपीओ ने बीईओ को निर्देश जारी किया है।
ताजपुर प्रखंड के शिक्षकों के एचआरएमएस कन्वर्सन के लिए डीपीओ स्थापना ने ताजपुर के बीईओ से सूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी किया था। डीपीओ स्थापना ने ताजपुर के बीईओ से कहा कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन में वांछित दस्तावेज अपूर्ण रहने के कारण कनवर्सन की प्रकिया में समस्या आ रही है।
कोई भी शिक्षक जो पूर्व में एचआरएमएस यथा टीआर-1 एवं 2, समक्षता 1 एवं 2 या बिहार सरकार के अन्य कार्यालय में कार्यरत थे तथा वहां से वेतन पा रहे थे, उनके कनवर्सन के लिए जितने दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, वे उनके
अग्रसारण आवेदन में संलग्न नहीं हैं। इन दस्तावेजों में एचआरएमएस फॉर्म, औपबंधिक/नियुक्ति / योगदान पत्र, आधार / पासबुक / पैन / प्रान की छायाप्रति, त्याग पत्र स्वीकृत की प्रति, टीएचआर आईडी की आवयकता होती है। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदनों को मूल रूप में उन्हें लौटाया जाता है।
साथ ही, उन्हें निदेश दिया जाता है, कि अविलंब वांछित दस्तावेजों के साथ आवेदन फिर से डीपीओ स्थापना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। सभी छायाप्रति संबंधित शिक्षक द्वारा स्वअभिप्रमाणित होने चाहिए। उनके अग्रसारण पत्र में सभी शिक्षकों के नाम के साथ उनके वर्तमान एवं पूर्व पदस्थापन की विवरण भी अंकित रहनी चाहिए
