एसटीइटी टीआरइ-4 से पहले हो या बाद में, फैसला जल्द
सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी को टीआरइ-4 की अधियाचना भेजने और उससे संबंधित एसटीइटी कराने के मसले पर शिक्षा विभाग में एक उच्चस्तरीय बैठक संभवतः सोमवार को हो सकती है. बैठक में सिर्फ इस बात का निर्णय लिया जाना है कि टीआरइ-4 से पहले एसटीइटी करायी जाए या उसके बाद. जिलों से रोस्टर क्लियरेंस
कराकर एक-दो दिन में रिक्तियां मुख्यालय आ जायेंगी. अनुमान के अनुसार 40-50 हजार पदों की वैकेंसी जारी हो सकती हैं. इस हफ्ते के अंत तक अधियाचना आयोग को भेजी जा सकती है. वहीं, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति के लिए एसटीइटी कराने पर निर्णय होना बाकी है. नियमावली के अनुसार इसके अलावा लाइब्रेरियन बनने के लिए होने वाली परीक्षा में वे ही बैठ पायेंगे, जो बिहार बोर्ड की पात्रता परीक्षा पास होंगे.
