वोटर सूची में लापरवाही पर 111 बीएलओ नपे
पटना, । बिहार में चुनाव आयोग के निर्देश पर संचालित किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अबतक 111 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) पर कार्रवाई की गई है।
चुनाव आयोग विपक्ष के लगातार हमले, सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश के बीच मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने को लेकर हर संभव कोशिश में जुटा है। इसमें जुटे बीएलओ सहित सभी पदाधिकारियों के कामकाज की सख्ती से निगरानी
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार, सभी निलंबित बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें नियमानुसार दंडित किया जाएगा।
अभी दावा-आपत्ति दाखिल करने को पांच दिन शेष हैंः राज्य में
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दूसरे चरण में दावा-आपत्ति पेश किए जाने को लेकर अब मात्र पांच दिन शेष हैं। एक सितंबर तक ही दावा आपत्ति लिया ली जाएगी। बीएलओद्वारा सभी पात्र मतदाताओं से, जिनका नाम
प्रारूप मतदाता सूची में शामिल हैं लेकिन दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। ताकि, शत प्रतिशत मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जासके। राज्य में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार 7 करोड़ 24 लाख मतदाता हैं।
