निगरानी ने शाहपुर बीईओ शिक्षक को घूस लेते पकड़ा

 निगरानी ने शाहपुर बीईओ शिक्षक को घूस लेते पकड़ा



आरा/शाहपुर, हिप्र। अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को शाहपुर

बीईओ गुलाम सरवर और बिचौलिया भीमपट्टी के शिक्षक कादिर हुसैन को एक लाख घूस लेते गिरफ्तार किया।

उदवंतनगर के गजराजगंज के आरा-बक्सर हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की दुकान से दोनों को दबोचा। बीते 18 अगस्त को वंशीपुर प्राइमरी स्कूल के विशिष्ट शिक्षक संतोष कुमार पाठक ने बीईओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई निगरानी


थी। पाठक के मुताबिक, उनका दो साल का साढ़े आठ लाख रुपये वेतन बकाया था। इसके भुगतान के लिए बीईओ ने पहले 20% मांगा। बात एक लाख पर तय हुई। इस बीच निगरानी में शिकायत दर्ज करा दी। सर्विस बुक बनाने के नाम पर बीईओ ने 40 हजार लिए थे। इसकी निगरानी ने जांच कराई, तो मामला सही पाया गया।
Previous Post Next Post