शिक्षकों का प्रशिक्षण एकसाथ नहीं होगा
पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत पहली से पांचवीं कक्षा के शिक्षकों का प्रशिक्षण अब एक साथ नहीं होगा। इसे दो भागों में बांटा गया है। अब दो बार में पहली से पांचवीं तक के शिक्षकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा।
पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षकों का प्रशिक्षण एक साथ और तीसरी से पांचवीं तक के शिक्षकों का प्रशिक्षण एक साथ होगा। पहली और दूसरी कक्षा में लगभग 1 लाख 30 हजार और तीसरी से पांचवीं तक में दो लाख शिक्षक शामिल होंगे। इन शिक्षकों के प्रशिक्षण को दो भागों में बांटने का उद्देश्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से उन्हें प्रशिक्षण देना है।
