शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना एवं एसएसए का किया स्वागत

 शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना एवं एसएसए का किया स्वागत



सीवान. शनिवार को स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार झा एवं एसएसए के डीपीओ जय कुमार सिंह का स्वागत बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं जिला के अन्य शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया. साथ ही शिक्षक संगठन के नेताओं ने दोनों डीपीओ से शिक्षक हित में कार्य करने के साथ ही

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा की. मौके पर बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उर्फ बुलेट सिंह, सनोज सिंह, जय प्रकाश मांझी, प्रभात कुमार सिंह, विकास मधुकर, कामिल हुसैन, विनय कुमार सिंह, आलोक कुमार, सत्य प्रकाश सिंह व जीतन कुमार आदि शामिल थे.
Previous Post Next Post