छात्र की मौत मामले में प्राथमिकी

 छात्र की मौत मामले में प्राथमिकी



PATNA : चौक थाना अन्तर्गत श्री गुरु गोविंद सिंह पथ स्थित राजकीय

उच्च विद्यालय पटना सिटी परिसर में संचालित मारवाड़ी मध्य विद्यालय कचौड़ी गली में मंगलवार को चेतना सत्र के बाद दौड़ कर कक्षा में जा रहे छात्र की गिरने के बाद हुई मौत मामले में बुधवार को प्राथमिकी हुई है. डीएसपी द्वितीय डा. गौरव कुमार ने बताया कि पिता ने प्राथमिकी कराते हुए स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है. इन आरोपों की पुलिस जांच में जुटी है. करमलीचक निवासी टिंकू कुमार सहनी के पुत्र छठी कक्षा के 13 वर्षीय छात्र साहिल कुमार के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा जांच उपरांत ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. @pky
Previous Post Next Post