बड़कागांव और झाली विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शोकॉज

 बड़कागांव और झाली विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शोकॉज



रामपुर। प्रभारी बीईओ तेजस्वी आनंद ने मध्य विद्यालय बड़कागांव व झाली का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। दोनों विद्यालय में पठन पाठन के दौरान बच्चे कमरे से बाहर खेलते मिले। शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय आपस में बात करते मिले। जबाब तलब किए गए पत्र से इसकी पुष्टि हुई है। मध्य विद्यालय बड़कागांव के किचेन शेड का छज्जा टूटा हुआ है। रसोइयों को बारिश के दौरान एमडीएम बनाने में परेशानी होती है। जबकि विकास मद में खर्च करने के लिए राशि उपलब्ध कराई गई थी। मध्य विद्यालय झाली के बच्चे कमरा से बाहर, रोड व छत पर घूम रहे थे। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनती है। एचएम द्वारा अपने कार्य में लापरवाही प्रतीत हो रहा है। बीईओ ने 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। जवाब नहीं मिलता है तो विभागीय कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जाए 
Previous Post Next Post