राज्य में 28 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक
बिहार में 28 छात्र-छात्राओं पर एक शिक्षक हो गए हैं। राष्ट्रीय अनुपात निचली कक्षा में 40 छात्रों पर एक शिक्षक है। उच्च कक्षा में 30 छात्रों पर एक शिक्षक हैं। यह औसत पहली से 12वीं तक का अनुपात है। राष्ट्रीय शिक्षा प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के सरकारी स्कूलों में 2023-24 में 1 से 5 तक का अनुपात 32, कक्षा 6 से 8 का 19, कक्षा 9-10 का 30 और कक्षा 11 से 12 का 31 है। समेकित रूप से यह प्रति शिक्षक छात्र का अनुपात 28 है।
