हेडमास्टर के योगदान में बाधा, शिक्षक के डॉक्यूमेंट फाड़े, डीईओ से की शिकायत

 हेडमास्टर के योगदान में बाधा, शिक्षक के डॉक्यूमेंट फाड़े, डीईओ से की शिकायत



सोनो प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय रक्त रोहनिया में नए हेडमास्टर के रूप में योगदान लेने पहुंचे सुधीर कुमार दास के साथ विद्यालय के प्रभारी शिक्षक नंदकिशोर पासवान ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उनके ओरिजिनल नियुक्ति पत्र सहित अन्य दस्तावेज फाड़ कर फेंक दिया। इस घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने बुधवार को डीईओ दयाशंकर से मिलकर पूरे मामले की लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक सुधीर कुमार दास का कहना है कि वे


निर्धारित समय पर 21 जुलाई को विद्यालय पहुंचे थे ताकि योगदान की प्रक्रिया पूरी कर सकें, लेकिन प्रभारी शिक्षक नंदकिशोर पासवान अनुपस्थित मिले। फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने दोपहर 2 बजे तक स्कूल पहुंचने की बात

कही, लेकिन वे निर्धारित समय पर भी नहीं आए और बाद में उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। सुधीर दास ने बताया कि पुनः 22 जुलाई को विद्यालय जाकर योगदान देने की कोशिश की, लेकिन इस बार उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रभारी शिक्षक ने न सिर्फ उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि उनके ओरिजिनल नियुक्ति पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज भी फाड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें जानबूझकर योगदान से रोका जा रहा है। डीईओ ने बताया कि शिक्षक सुधीर कुमार दास द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है।
Previous Post Next Post