शिक्षक पूर्व के स्कूल से करेंगे बीएलओ का कार्य
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग से प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक के पद चयनित वैसे शिक्षक जो विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में बीएलओ के रूप में लगे हैं, उनके लिए आदेश जारी किया गया है। डीईओ साकेत रंजन ने पत्र जारी कर कहा है इन शिक्षकों को 26 तक नए आवंटित विद्यालय में योगदान करना है। बीएलओ के रूप में लगे शिक्षक योगदान के बाद स्वतः विरमित मानते हुए मार्क ऑन ड्यूटी में तत्काल पूर्व के विद्यालय से ही बीएलओ का कार्य करेंगे।
