एक हेड टीचर का स्वागत, दूसरे को दी गई विदाई
आमस प्रखंड के प्राइमरी स्कूल कोरमधु एससी में गुरुवार को हेड टीचर का विदाई और वेलकम समारोह का आयोजन किया गया। जहां स्कूल में जॉइन करने वाले नये हेड टीचर सुरेश चौधरी का पूर्व इंचार्ज हेडमास्टर बशीरुद्दीन अंसारी ने बुके और अंगवस्त्र पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं इसी स्कूल में करीब दस सालों से पोस्टेड रितेश कुमार का शेरघाटी के प्राइमरी स्कूल समदा में बतौर हेड टीचर पोस्टिंग होने पर उन्हें स्कूल परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। जिन्हें शिक्षक साथियों ने बुके और उपहार देकर नम आँखों से विदा किया। समारोह में बतौर अतिथि मौजूद सीआरसीसी राजेंद्र बैठा, प्राइमरी स्कूल सुपाई के हेड टीचर दानिश अंसारी, शिक्षक नदीम अख्तर, इमरोज्ज अली, वार्ड सदस्य संतोष यादव ने संबोधित कर रितेश कुमार के कार्यकाल को सराहा। कहा रितेश कुमार का शानदार शिक्षण शैली से बच्चों को निखारने का प्रयास सराहनीय है। मौके पर शिक्षिका खालिदा परवीन, नुसरत परवीन, शिक्षा सेवक उपेंद्र कुमार, किरण देवी आदि उपस्थित थे।
