अब चेहरे से लगेगी हाजिरी फर्जी उपस्थिति पर लगाम

 अब चेहरे से लगेगी हाजिरी फर्जी उपस्थिति पर लगाम



कटिहार, । जिले के सरकारी स्कूलों में अब उपस्थिति दर्ज कराने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत अगस्त से विद्यार्थियों की हाजिरी उनके चेहरे की पहचान से लगेगी। इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों को दो-दो टैब दिए गए हैं। इस टैब में फेस रिकग्निशन तकनीक के साथ बायोमैट्रिक भी जोड़ा गया है, जिससे हर छात्र की ऑनलाइन उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

हर दिन स्कूल के प्रारंभ और अंतिम घंटी के समय कक्षाओं में मौजूद बच्चों की तस्वीर ली जाएगी। इन दोनों समयों की तस्वीरों का मिलान कर यह देखा जाएगा कि बीच में कितने बच्चे स्कूल छोड़कर चले गए। इससे उन छात्रों पर नजर रखी जा सकेगी जो उपस्थिति



बनाकर बीच में चले जाते हैं। नई व्यवस्था से स्कूल अवधि में बच्चों का ठहराव बढ़ेगा और अनुशासन भी सख्त होगा। ऑटोमेटिक उपस्थिति व्यवस्था से एमडीएम में बच्चों की उपस्थिति अधिक दिखाकर किए जा रहे गबन पर भी रोक लगेगी। इससे सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ उन छात्रों को मिलेगा जो नियमित स्कूल आ रहे हैं।

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में यह बड़ा कदम है। स्कूल प्रधान और शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस व्यवस्था को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से लागू करें 

- पंकज कुमार, डीपीओ, समग्र शिक्षा
Previous Post Next Post