सारण प्रमंडल के स्कूलों में 602 प्रधान शिक्षक तैनात
छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लंबे इंतजार के बाद सावन के पावन महीने में शिक्षा विभाग ने बड़ी सौगात दी है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रधानाध्यापक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सारण प्रमंडल के विद्यालयों में पदस्थापित कर दिया गया है।
शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार छपरा, सीवान और गोपालगंज जिले में कुल 602 प्रधानाध्यापकों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। इनमें छपरा जिले को सर्वाधिक 223 प्रधानाध्यापक मिले हैं। सीवान में 218 और गोपालगंज में 161 प्रधानाध्यापक भेजे गए हैं। लिंग के
आधार पर देखा जाए तो कुल 404 पुरुष और 198 महिला प्रधानाध्यापकों को स्कूल आवंटन मिला है। शिक्षा विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी शिक्षकों की शीघ्र योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शैक्षणिक माहौल में सुधार होगी pky