सभी नौ प्रमंडलों के आरडीडीई और 27 जिलों के डीईओ बदले

 सभी नौ प्रमंडलों के आरडीडीई और 27 जिलों के डीईओ बदले



लगभग दो साल बाद बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारियों को फिर से क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) की जिम्मेदारी मिली है। सभी 9 प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पद पर नियुक्ति के संबंध में सोमवार को शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन मनोरंजन कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी।

नालंदा के डीईओ राजकुमार को पटना प्रमंडल का आरडीडीई बनाया गया है। कटिहार के डीईओ अमित कुमार को कोशी का आरडीडीई बनाया गया है। मधेपुरा के डीईओ मो. सईद अंसारी को मगध का आरडीडीई बनाया गया है। वैशाली के डीईओ वीरेंद्र नारायण को तिरहुत का आरडीडीई बनाया गया है। गयाजी के जिला शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश को मुंगेर प्रमंडल का आरडीडीई बनाया गया है।  मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. असगर अली को दरभंगा प्रमंडल का आरडीडीई बनाया गया है। भोजपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन को भागलपुर प्रमंडल का आरडीडीई

बनाया गया है। बांका के डीईओ कुंदन कुमार को पूर्णिया प्रमंडल का आरडीडीई बनाया गया है। बेगूसराय के डीईओ राजदेव राम को सारण प्रमंडल का आरडीडीई बनाया गया है। 

निशांत किशन सारण के डीईओ बने


38 में से 27 जिलों में नए डीईओ की तैनाती की गई है। कृष्णनंदन सदा दरभंगा, देवनारायण पंडित बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए हैं। असगर आलम खां अरवल, राहुल चन्द्र चौधरी कटिहार के डीईओ बनाए गए हैं। राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी सीतामढ़ी, कुमार अरविंद सिन्हा को मुजफ्फरपुर, निशांत किशन को सारण, मनोज कुमार को बेगूसराय, मानवेन्द्र कुमार राय को भोजपुर, दयाशंकर जमुई, आनंद विजय नालंदा, तनवीर आलम शेखपुरा, अक्षय कुमार पांडेय मधुबनी, साकेत रंजन पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए हैं। रवीन्द्र कुमार साह को वैशाली, कुणाल गौरव को मुंगेर, राजन कुमार गिरि को मोतिहारी (पू. चंपारण), कृष्ण मुरारी गुप्ता को गया, राजन कुमार को कैमूर, सरस्वती कुमारी को जहानाबाद, चंदन कुमार को शिवहर जिले का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। संजय कुमार को मधेपुरा, हेमचंद्र सहरसा, रवीन्द्र कुमार पश्चिम चंपारण (बेतिया), रवीन्द्र कुमार प्रकाश पूर्णिया, दीपक कुमार नवादा, संदीप रंजन बक्सर के डीईओ बनाए गए हैं।
Previous Post Next Post