सुझाये 10 विकल्पों में नहीं हुआ तबादला तो शिक्षक कर सकेंगे ऑनलाइन शिकायत
विशेष आधार पर किये गये हालिया तबादलों में अगर किसी शिक्षक का स्थानांतरण या पदस्थापना उसके सुझाये गये 10 विकल्प से परे जाकर किसी अन्य जगह पर की गयी है, तो वह शिक्षक इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इनसे संबंधित शिकायत को निबटाने के लिए जिला स्थापना समिति के समक्ष रखा जायेगा. विभाग ने बताया है कि
दूरी के आधार पर पुरुष शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण अभी लंबित हैं. इनके स्थानांतरण विद्यालयों में रिक्ति, जिलावार विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात व संबंधित विद्यालय में प्रतिस्थानीय शिक्षक की उपलब्धता के विश्लेषण के बाद होंगे. दूरी के आधार पर स्थानांतरण के तहत प्राप्त आवेदनों में से शिक्षिकाओं को अंतर जिला स्थानांतरण विद्यालय आवंटित कर दिये हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण का विकल्प एक विकल्प मात्र है.
टीआरइ वन व टू में 43656 शिक्षकों ने नहीं दिया योगदान
बीपीएससी से टीआरइ-वन एवं टीआरइ-टू के जरिये 2,16, 732 विद्यालय अध्यापकों की बहाली की गयी है. इन्हें रेंडमाइजेशन से नवंबर, 2023 और जनवरी, 2024 को विद्यालय का आवंटन किये गये थे. इनमें से 1,73, 076 ने योगदान दिया. ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षकों को उनके च्वाइस के अनुरूप जिला/विद्यालय नहीं मिला है. इसकी जानकारी शिक्षा विभाग ने एक आधिकारिक पत्र में दी है.
