1022 प्रधान शिक्षकों को दिया जा रहा है औपबंधिक नियुक्ति पत्र
सीवान. बीपीएसी परीक्षा उतीर्ण 1022 प्रधान शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हुई. नियुक्ति पत्र लेने के बाद शिक्षक विद्यालय के हेड बन गए है. अब इन्हें विद्यालय का प्रभार व राज्यकर्मी की तरह सभी सुविधाएं प्राप्त होगी. विभाग ने इनके योगदान करने की तिथि 21 से 26 जुलाई तक निर्धारित किया है. डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्रधान शिक्षक व हेडमास्टर विहित प्रपत्र के साथ नियुक्ति पत्र में अंकित विद्यालय में योगदान करेंगे.
योगदान तिथि से इनका वेतन देय होगा. मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालयों में सरकार ने हेड टीचर का पद सृजित किया है. पहले इनमें वरीय शिक्षक प्रभार में रहते थे.
71 प्रधान शिक्षकों को मिला औपबंधिक नियुक्ति पत्र : पचरुखी. शनिवार को मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में प्रधान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. बीडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि 71 प्रधान शिक्षक चयनित अभ्यर्थियों को औपबंधिक प्रमाण पत्र, पदस्थापन प्रपत्र व योगदान प्रपत्र का वितरण किया गया.
