सक्षमता परीक्षा तृतीय से 181 शिक्षक होंगे वंचित

 सक्षमता परीक्षा तृतीय से 181 शिक्षक होंगे वंचित



पटना, कार्यालय संवाददाता। पटना जिले के 181 शिक्षक सक्षमता परीक्षा तृतीय से वंचित हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इन शिक्षकों का आवेदन जिला शिक्षा कार्यालय स्तर से अप्रूव कर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को नहीं भेजा गया। दरअसल इन शिक्षकों के आवेदनों को डीपीओ द्वारा मिलान करने के बाद अप्रूव कर समिति को भेजना था।

इसके बाद ही इन शिक्षकों का प्रवेश पत्र निर्गत किया जाता। लेकिन इतने शिक्षकों के आवेदन डीपीओ के लॉगइन में ही रह गए और बोर्ड के पास नहीं भेजे गए, जिससे इन शिक्षकों का प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड हो सका। इस लापरवाही का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। इसे लेकर शिक्षक कभी डीईओ



कार्यालय तो कभी बोर्ड ऑफिस का चक्कर लगा रहे। सक्षमता परीक्षा तृतीय के लिए आवेदन करने वाले कई शिक्षक ऐसे हैं जो बीईओ के काम में लगे हैं। 25 जुलाई को उन्हें रिपोर्ट सौंपनी हैं। ऐसे में कई शिक्षक दुविधा में हैं। कई शिक्षक दो परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए। तीसरे के लिए आवेदन किया तो कइयों के आवेदन अप्रूव ही नहीं हुए। चौथे, पांचवें में से भी एक में ही शामिल हो पाएंगे। जिनका प्रवेश पत्र डाउनलोड हो गया वे मॉक टेस्ट दे सकेंगे। लिंक जारी कर दिया गया है
Previous Post Next Post